बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर और धोखाधड़ी के आरोपी के ठिकानों पर की छापेमारी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवआ देखने को मिली। यहां जांच एजेंसी ने सोमवार को एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई राज्य में चल रहे अवैध कॉल सेंटर और लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले से जुड़ी हुई है।

10 स्थानों पर ली गई तलाशी

ईडी की टीमों ने सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर सहित लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली। इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभजीत चक्रवर्ती के नाम सामने आए हैं। एजेंसी इनके ठिकानों पर जरूरी दस्तावेज़ और सबूत जुटा रही है, जिससे गिरोह की पूरी कार्यप्रणाली का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने कॉल सेंटर के माध्यम से कई लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे बड़ी रकम ठगी की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले का चुनावी फंडिंग या राजनीतिक दलों से कोई संबंध है या नहीं।

अप्रैल में होगा विधानसभा का चुनाव

इस कार्रवाई का समय खासा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गरम है। राज्य में दो चरणों में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। चुनाव नतीजे 4 मई को अन्य राज्यों जैसे असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ घोषित किए जाएंगे।

ईडी अधिकारी अब जब्त किए गए दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की जांच कर रहे हैं ताकि पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली और ठगी का दायरा सामने आ सके।

ये भी पढ़ें – प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026: निवेशकों ने जताया भरोसा, 1500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button