
दिल्ली के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कई प्वाइंट की गिरावट हुई है। 2 जनवरी को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 3.8 डिग्री गिर गया। तापमान आयानगर में 0.5 की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सफदरजंग में 2.1 की गिरावट के साथ 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का तापमान
3 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे राजधानी में कोल्ड डे की संभावना भी बढ़ी है। मंगलवार 2 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, लेकिन आज तापमान घटकर 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसम की औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कई प्वाइंट की गिरावट हुई है। 2 जनवरी को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 3.8 डिग्री गिर गया। तापमान आयानगर में 0.5 की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सफदरजंग में 2.1 की गिरावट के साथ 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोल्ड डे
बता दें कि जब अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरता है, तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है। दिल्ली में आज तापमान में गिरावट के साथ कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। आईएमडी ने अगले चार दिनों तक शहर में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान लगाया है, और सुबह में हल्का कोहरा होगा। बुधवार को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आज सुबह सबसे कम तापमान 7 डिग्री था।