Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली में पारा 32 डिग्री , तेज हवा का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast for Delhi : मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव पिछले कुछ दिनों से जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना हैं। सोमवार को सुबह के समय हल्का धुंध देखने को मिला। वहीं दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ​दिल्ली में 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में कमी की संभावना हैं। दिल्ली में 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में कमी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 14 मार्च के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 15 मार्च को बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी का पूर्वानुमान है।

सामान्य से कम

राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई और शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button