Wayanad : ‘भाजपा की इस अपार नकारात्मक शक्ति और…’,वायनाड में बोलीं प्रियंका गांधी

Share

Wayanad : वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर वोटिंग होगी। इस सीट से प्रियंका गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि हम भाजपा की इस अपार नकारात्मक शक्ति और उनके द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से कैसे लड़ेंगे? मेरे भाई ने एकता और शांति के नाम पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलने का फैसला किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब बहुत से लोगों को लगा कि अब कोई उम्मीद नहीं बची है और हम सभी सोच रहे थे कि क्या करें। हम भाजपा की इस अपार नकारात्मक शक्ति और उनके द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से कैसे लड़ेंगे? मेरे भाई ने एकता और शांति के नाम पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलने का फैसला किया। आपने ही उसे ऐसा करने का साहस दिया। आपके पास स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास है जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। आपके पास एकता की संस्कृति और परंपरा है। आपकी इस भूमि में एक समृद्ध परंपरा, इतिहास, अपार प्राकृतिक सौंदर्य और क्षमता है।

वायनाड में लोकसभा उपचुनाव…

जानकारी के लिए बता दें कि वायनाड सीट पर 13 नवंबर वोटिंग होगी। वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था। वायनाड में लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उम्मीदवार हैं। कल राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी के लिए प्रचार किया था। इस सीट पर कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं।

Punjab : कृषि विभाग ने 21,958 सी.आर.एम. मशीनों को दी मंजूरी, किसानों ने खरीदीं 14 हजार से अधिक सी.आर.एम. मशीनें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप