Uttar Pradeshराज्य

वृंदावन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील, स्थानीय लोग भी परेशान

Vrindavan News : अगर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की बात करें, तो उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन भी मुख्य धार्मिक स्थलों में आता है, जहां आए दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती। दिल्ली NCR के पास होने के कारण लोग वृंदावन जाना पसंद करते हैं। इन दिनों न्यू ईयर के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि वृंदावन में चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को पीने के लिए पानी की बोतलें भी नहीं मिल रही हैं।

श्रद्धालुओं को प्रशासन ने दी ये सलाह

नए साल के मौके पर श्रद्धालु वृंदावन, बरसाना सहित मथुरा के अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसी को लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने नए साल को लेकर वृंदावन प्रशासन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन में भारी भीड़ होने की संभावना जताई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहरी श्रद्धालुओं से इस दौरान यात्रा टालने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए है। यह फैसला बढ़ती भीड़ और संभावित अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए किया गया है।

स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर

वृंदावन से आए श्रद्धालुओं ने भी अपना अनुभव शेयर किया और कहा कि वृंदावन में पैर रखने तक की जगह नहीं है। लोग इस समय यहां बहुत सोच समझकर आएं, और बुजुर्गों और बच्चों को साथ न लाए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल पर वृंदावन जाना सही है या नहीं। मथुरा- वृंदावन में भारी भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं।

लागू हुआ डायवर्जन प्लान

वहीं भीड़ को देखते हुए मथुरा में पुलिस प्रशासन ने 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों पर रोक लगा दी है, साथ ही कई रास्ते भी बंद किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए मथुरा पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। यमुना एक्सप्रेसवे, NH-19 और छटीकरा रूट पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – उन्नाव रेप केस: आरोपी सेंगर की सजा होने के बाद पीड़ित परिवार की आई प्रतिक्रिया, अब की ये मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button