Biharधर्मराज्य

पटना में करिए लालबाग के राजा के दर्शन, महाराष्ट्र मंडल ने सजाया पंडाल

गणेश चतुर्थी के साथ देश भर में गणपति उत्सव की धूम है। बिहार के पटना में भी इसको लेकर तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र मंडल, बिहार चैप्टर ने पटना में गणपति पंडाल सजाया है। इस दरबार में आपको मुंबई स्थित लालबाग के राजा की झलक नजर आएगी। साथ ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को भी झांकी के माध्यम से दर्शाया गया है।

2013 में आया विचार, इस साल हुआ साकार

महाराष्ट्र मंडल के संयोजक और सचिव संजय भोसले ने बताया कि 2013 में यह सोचा कि क्यों न बिहार और पटना के लोगों को पटना में ही लालबाग के राजा का दर्शन कराया जाएं। हमने फैसला किया कि पटना में ही लालबाग के राजा को विराजमान किया जाए ताकि यहां के लोगों को गणपति बप्पा का आशीर्वाद मिल सके। इसी सोच के साथ भक्ति और मेहनत से इस बार पंडाल को उस रूप में सजाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य वरिष्ठ नेता लाल बाग के राजा का दर्शन करने के लिए यहां आएंगे।

रिपोर्टः सुजीत, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:गणपति बप्पा से सुशोभित डॉक्टर साहब के क्लीनिक का चप्पा-चप्पा

Related Articles

Back to top button