चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हड़कंप, छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो किया वायरल, 8 ने खुदकुशी की कोशिश

Share

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आधी रात को भारी बवाल मच गया। बता दें यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जब इसका पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद पूरे यूनिवर्सिटी में बवाल मच गया है। फिलहाल जानकारी के अनुसार वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है।

रोजाना बनाती थी वीडियो

यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। हालांकि इसके बाद संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर लड़की से पूछताछ की गई। इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी। फिलहाल पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है।