मनोरंजन

विजय सेतुपति की हाफ सेंचुरी, फैंस बोले-‘असल महाराजा’

अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर एक्टर विजय सेतुपति मूवी इंडस्ट्री में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने जा रहे है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी 50वीं मूवी ‘महाराजा’ का पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी, ‘महाराजा’ में आपको अनुराग कश्यप भी एक्टिंग करते देखने को मिलेंगे।

 निथिलन स्वामीनाथन इस फिल्म के निर्देशक है। विजय सेतुपति हाल ही में अटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ में अहम भूमिका में नज़र आये हैं। विजय सेतुपति हर बार अपने डिफरेंट लुक से दर्शकों को चौंकाते हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी उनकी अंदाज काफी अलग था। एटली कुमार निर्देशित इस फिल्म में वे ‘काली’ की भूमिका में हैं। फिल्म में उनका सफेद दाढ़ी लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है।

https://twitter.com/VijaySethuOffl/status/1700864348544180517?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1700864348544180517%7Ctwgr%5E0746463875893c3c1f8fcecd852c52c1f7277c33%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-jawan-actor-vijay-setupathi-next-film-maharaja-poster-out-amid-shah-rukh-khan-nayanthara-film-record-break-success-23527331.html

साल 2017 में आई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में विजय सेतुपति का बीयर्ड लुक फैंस को खूब पसंद आया था। फिल्म में वे ‘वेधा’ के किरदार में नजर आए थे और उनका स्टाइल काफी जुदा था। फिल्म में उनके साथ आर। माधवन नजर आए थे। आपको बता दें कि विजय सेतुपति की लास्ट फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही है और जल्द ही दिसंबर में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की जोड़ी ‘मैरी क्रिसमस’ में फैंस को बिग स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button