Uttarakhandबड़ी ख़बर

Uttarakhand : प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सशक्त बहन उत्सव योजना शुरू की गई है : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत पहंचे। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। महिला लाभार्थियों को चेक भी दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सशक्त बहन उत्सव योजना शुरू की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपनी डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सशक्त बहन उत्सव योजना शुरू की गई है. हमारा लक्ष्य है कि हम प्रदेश की हर महिला को सशक्त बनाएं, तभी प्रदेश का विकास संभव है। इसके अलावा सीएम ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया।

राज्य में खेलों को बढ़ावा देने…

आपको बता दें कि सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई सभी बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का पर्व है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने हेतु कार्य करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें : Rajasthan: जयपुर के दो निजी अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button