Uttarakhandबड़ी ख़बर

बर्फ में दबे 22 मजदूरों की तलाश के लिए राहत बचाव कार्य जारी, सेना ने शुरू क‍िया रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सबसे अधिक खतरा चमोली जिले को है। उत्तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से हिमस्‍खलन हो गया था। जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रो में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से कर्फ्यू जैसी स्थित हो गई है। बर्फबारी की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों पर कई किमी तक बर्फ पसरी हुई है। जिससे जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। आज भी उत्‍तराखंड के कई जिलों में बारिश के संभावना हैं। इसके बाद तीन और चार मार्च को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

बारिश की संभावना

शनिवार को देहरादून उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग टिहरी पौड़ी चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत में बारिश की संभावना है। 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमस्खलन को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सबसे अधिक खतरा चमोली जिले को है। बता दें क‍ि शुक्रवार को उत्तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से भारी हिमस्‍खलन हो गया था।

कई जगहों पर क्षत‍ि

बताया गया था कि यहां करीब 57 मजदूरों के होने की सूचना है। ह‍िमस्‍खलन से जहां कई मार्गों को बंद कर द‍िया गया है। वहीं कई जगहों पर क्षत‍ि भी पहुंची है। सीमांत ज‍िले में बारिश और बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे आवाजाही बंद हो गयी है। गंगनानी से गंगोत्री के बीच हाईवे पर डबरानी में हिमस्खलन हुआ है।

बारिश और बर्फबारी थम गई

चमोली में मौसम साफ हो गया है। बारिश और बर्फबारी थम गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह फ‍िर से शुरू क‍िया गया है। बद्रीनाथ धाम में मौजूद सेना और आईटीबीपी लापता मजदूरों की खोजबीन में जुटी हुई है। अभी तक बर्फ में दबे 33 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनका उपचार आईटीबीपी हॉस्पिटल माणा में चल रहा है। अभी भी 22 लोग लापता हैं।

हाइवे बर्फबारी के चलते बाधित

गोपेश्‍वर के चालीस से अधिक गांव हिमाच्छादित है। औली बदरीनाथ जोशीमठ मलारी और गोपेश्वर चोपता हाइवे बर्फबारी के चलते बाधित है। बर्फबारी और बारिश से ठंड भी बढ़ी है। चमोली जिले में दो दिनों से बदरीनाथ हेमकुंड साहिब औली ज्योतिर्मठ के साथ चालीस से अधिक गांवों में लगातार बर्फबारी और निचले स्थानों में बारिश जारी है।

यह भी पढ़ें : IMEC वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाला इंजन साबित होगा : PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button