Uttarakhand Election 2022: प्रदेश में 70 सीटों के लिए वोटिंग जारी, रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने किया मतदान

AAP's CM candidate Ajay Kothiyal
Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर आज मतदान (Uttarakhand Voting) जारी है। वहीं प्रशासन की तरफ से वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही राज्य (Uttarakhand Assembly Election) में मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। मालूम हो कि मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं।
आपको बता दें कि राज्य के 82 लाख से ज्यादा मतदाता (voter) अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इस बीच उत्तराखंड़ में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें से 155 उम्मीदवार निर्दलीय चुनावी मैदान में है। वहीं चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और साथ ही कोरोना दिशा-निर्देशों (Corona Guideline) का सख्ती से पालन करने का भी फैसला किया है।
रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने किया मतदान
मालूम हो कि महिला मतदाताओं (Female Voters) की सुविधा के लिए प्रदेश में 100 से ज्यादा महिला मतदान केंद्र बनाए गए है। उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।