Uttarakhand: कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Share

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष देकर एक हफ्ता पहले वापस अपनी जन्मभूमि और ग्रह प्रदेश पधारे हैं।लेकिन  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को जिस गर्मजोशी से अपने वेटरन सिपाही का स्वागत करना चाहिए था, वह नहीं किया।

यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी का कहना है कि कोश्यारी का यह हश्र भारतीय जनता पार्टी का चरित्र उजागर करने के लिए काफी है, जो कोश्यारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में शरीक हैं और अपने व्यापक ज्ञान और अनुभव की वजह से किसी संस्थान से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देने के अलावा उत्तराखंड में एक समय पर किंग मेकर की भूमिका में रहे। वापस अपने प्रदेश लौटने पर उनके अपने लोगों ने ही उनसे दूरी बना ली है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में जो महत्वपूर्ण योगदान कोशियारी का रहा है, उससे इनकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में कोश्यारी की काबिलियत और क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने के बाद आज उनके इस्तीफे के बाद उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए किया गया अनुबंध, एमओयू पर हुए साइन