Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को कराया योगा, खिलाया खाना

संभल में खाटू श्याम गरीब कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने वृद्धा आश्रम में एक दिन अपनी सेवा देकर बुजुर्ग माता-पिता को आश्रम में योग कराकर नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की दो महीने पहले बने ट्रस्ट ने अलीगढ़ में एक बुजुर्ग को अच्छी हालत में नहीं देखा।

तो उनके मन में आया कि एक ट्रस्ट बनाया जाए जिससे कि बुजुर्गों की सेवा हो सके एक ट्रस्ट बनाया गया और दो महीने में यह ट्रस्ट छह प्रोग्राम आयोजित कर चुका है। जिन बच्चों का माता पिता पालन पोषण करके अपनी हर जरूरत को दिल में मार कर बच्चों के भविष्य बनाने के लिए दिन रात एक करते हैं वही बच्चे अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में जाने पर मजबूर कर देते हैं।

 आज हम आपको एक ऐसी संस्था के बारे में बताने जा रहे हैं जो वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर है हम बात कर रहे हैं खाटू श्याम गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की इस संस्था की शुरुआत अलीगढ़ से हुई अलीगढ़ से शुरू हुई संस्था की शाखा सम्भल में भी है।

 अलीगढ़ और सम्भल के सदस्यों ने ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार को बहजोई रोड स्थित ग्राम बबैना के वृद्धा आश्रम में अपना एक दिन वृद्धों की सेवा में लगाया है सुबह के वक्त बुजुर्गों को योग करा कर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए साथ ही बुजुर्गों को नाश्ता कराने के बाद भोजन की व्यवस्था कराई इस दौरान खाटूश्याम गरीब कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(रिपोर्ट- अरूण,सम्भल )

Related Articles

Back to top button