नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को पहनाया वरमाला, जमकर चले लात-घूंसे

Uttar Pradesh News : नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को पहनाया वरमाला, जमकर चले लात-घूंसे
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शनिवार को यहां पर एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब नशे में धुत दूल्हे ने अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। जिसके बाद दोनों परिवारों में जमकर लात- घूंसे चलने लगें। बता दें कि यह मामला बरेली के थाना क्योलड़िया इलाके की है।
दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को जड़ा थप्पड़
वहीं दूल्हे के इस कारनामे से नाराज होकर नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया और शादी करने से भी मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार में तीखी बहस शुरू हो गई और फिर यह बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलने लगें। बाराती और घराती के बीच देर तक हंगामा होता रहा। वहीं बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।
नशे में धुत था दूल्हा
बताते चलें कि यह बारात बरखेड़ा थाना इलाके के एक गांव से आई थी। शादी में पहुंचे बाराती नाच गाने और खाना खाने में व्यस्त थे। वहीं, दूल्हा पहले से ही शराब के नेश में धुत था। जब जयमाला का समय आया तो दूल्हे ने वरमाला अपनी दूल्हन की जगह उसकी सहेली के गले में डाल दी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।
पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। साथ ही पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया। शांति भंग करने के आरोप में चालान भी किया।
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पुलिस की जांच में पता चला कि दूल्हे के दोस्तों ने अवैध शराब एक व्यक्ति से खरीदी और दूल्हे को पिला दी। शराब पीने से दूल्हे को नशा हो गया। पुलिस ने अब शराब की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भी तलाश की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं यह भी आरोप है कि दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें उन्होंने दूल्हे के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप