Union Budget 2026 Session : लोकसभा के बजट सत्र में 2 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए डोकलाम का जिक्र किया. राहुल गांधी के बयान से संसद में हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम की बात करनी शुरू की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इन सब बातों का जिक्र नहीं था. राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम और चीन का जिक्र किया तो राजनाथ सिंह ने उनके बयान का विरोध करना शुरू कर दिया.
बता दें कि राहुल गांधी पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब में चीन और डोकलाम के बारे में लिखे गए बयान को बताना चाहते थे. लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस किताब की बातें कर रहे हैं, वह अभी छपी ही नहीं है. राहुल का रेफरेंस गलत है. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को रोकते हुए कहा कि जो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई, उस के बारे में संसद में बात नहीं की जा सकती है.
यहां गैर जरूरी बातें नहीं होनी चाहिए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए यह पुस्तक प्रकाशित हुई या नहीं. इसके बाद राजनाथ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सदन को गुमराह करने की कोशिश न करें, यहां गैर जरूरी बातें नहीं होनी चाहिए.
अखिलेश यादव ने राहुल के समर्थन में बयान दिया
वही, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने खड़े होकर राहुल के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने लोकसभा स्पीकर से गुजारिश की है कि वह राहुल को किताब पर बोलने दें. चीन का मुद्दा बहुत ही संवेदनशील है. लेकिन तभी स्पीकर ओम बिरला ने राहुल से कहा कि आप सदन की मर्यादा तोड़ रहे हैं.
राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग किताब से डर रहे हैं. अगर इन्हें डर नहीं है तो मुझे किताब पढ़ने दें. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है.
ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









