उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
UP Weather : यूपी में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में मौसम बदला हुआ दिखाई दे रहा है। कभी ठंडी हवाओं की वजह से सर्द महसूस हो रही है तो वहीं दिन के समय तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में भले ही इन दिनों ठंड जाती हुई दिख रही हैं लेकिन मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। 27 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है जो मार्च के पहले सप्ताह तक चलेगा।
दिन के समय धूप निकलीं रहेंगी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप निकलीं रहेंगी। 26 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 28 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
बारिश का अलर्ट जारी किया
बारिश का ये सिलसिला मार्च महीने की शुरुआत में भी जारी रहेगा। इस दौरान नोएडा गाजियाबाद मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर शामली सहारनपुर बिजनौर और मुरादाबाद में बारिश हो सकती है। जबकि सीतापुर बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर फर्रुखाबाद बरेली बदायूं, रामपुर कासगंज एटा हाथरस अलीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकतम तापमान 24 डिग्री
उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश में इस समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 31.3 दर्ज किया गया और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बुलंदशहर 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा है।
यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप