UP Nikay Chunav 2023: बस्ती मंडल में मतदान जारी, कुल 146 उम्मीदवार मैदान में

Image is used for representative purpose only.

Share

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती नगर पालिका के 25 वार्डों में 22 मतदान केंद्र और 126 बूथ बनाए गए हैं। बनकटी के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र और 22 बूथ, मुंडेरवा के 15 वार्डों में 8 मतदान केंद्र और 21 बूथ, गनेशपुर के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्र 20, नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र, 23 बूथ, गायघाट के 10 वार्डों में 7 मतदान केंद्र, 11 बूथ बनाए गए हैं।

कुल 146 उम्मीदवार मैदान में

बस्ती जनपद के दस निकायों में अध्यक्ष पद के 116 और सदस्य पद 989 उम्मीदवार मैदान में है। कुल 1105 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2 लाख 81 हजार 302 मतदाता करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी और 25 वार्डों में सभासद पदों के लिए कुल 146 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: नोएडा-गाजियाबाद में चुनाव के चलते ये रास्ते रहेंगे बंद, जानें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *