Uttar Pradesh

UP News : संभल में हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं… चौराहों पर लगेंगे पत्थरबाजों के पोस्टर, नुकसान की होगी वसूली

UP News : उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से सख्त हो गई है। सभंल में पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। इनके द्रारा नुकसान की वसूली भी की जाएगी। जो लोग पकड़ में नहीं आएंगे उनके ऊपर इनाम भी घोषित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। कई पुलिसवाले गंभीर रूप घायल हो गए, गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के तीन दिन बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच पत्थरबाजों और उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। वहीं, बवाल करने वालों पर योगी सरकार पूरी तरह से सख्त हो गई।

नुकसान की वसूली भी होगी

संभल के पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। साथ ही नुकसान की वसूली भी होगी। जो उपद्रवी लोग पकड़ में नहीं आएंगे उन पर इनाम भी घोषित हो सकता है। कुल मिलाकर संभल के गुनहगार किसी भी हालत में बच के नहीं जाएंगे। यूपी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ नुकसान की वसूली और पोस्टर का अध्यादेश जारी कर चुकी है।

अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार

बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले में एक ओर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है। वही दूसरी ओर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले करीब 100 लोगों की पहचान की है। वही इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: ‘फडणवीस बनेंगे CM, एकनाथ शिंदे नहीं मानेंगे तो…’, रामदास अठावले का बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button