UP News: AMU कैंपस में गोलीकांड, एक छात्र हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

UP News: केंद्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हर्ष फायरिंग में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग के दौरान फायरिंग की गई थी जिसमें एक छात्र को गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
UP News: छात्रों ने किया हंगामा
फायरिंग में गोली लगने की घटना के बाद विश्वविद्यालय छात्रों ने एसएस नॉर्थ हॉस्टल में जमकर हंगामा कर रहे हैं। फायरिंग की यह घटना थाना सिविल लाइन एरिया के एएमयू कैंपस के एसएस नॉर्थ छात्रावास की है। जानकारी के अनुसार घायल छात्र रेहान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जैतवारा क्षेत्र का रहने वाला है। और उनके पिता का नाम जाकिर हुसैन है। बता दें घायल छात्र रेहान एसएस नॉर्थ हॉस्टल में ही रहता है और वे डिनर के लिए डाइनिंग हॉल जा रहा था।
डिनर के लिए जा रहे थे रेहान
घायल छात्र रेहान डिनर के लिए जा रहे थे इसी दौरान पटाखे फूटने की आवाज आई। उसके बाद रेहान की पैर में एक गोली जाकर लगी। घायल छात्र रेहान बीए अरेबिक फैकल्टी में है। घायल छात्र का कहना है कि वह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई और अचानक कहां से आई। गोलीबारी की इस घटना के बाद छात्रावास में रह रहे छात्रों में गुस्सा है। मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कला निधि नैथानी ने बताया कि एक संदिग्ध प्रकरण की सूचना पुलिस को मिली। जिसमें पता चला कि छात्र को पैर में आंशिक चोट लगी है और मामले में तत्काल संज्ञान ले लिया गया है। तो वहीं घायल छात्र अभी खतरे से बाहर है।
(रिपोर्ट- अर्जुन देव वार्ष्णेय)
ये भी पढ़ें- Freedom Fighter: बिहार सरकार ने की थी कोशिश, खत्म हुआ इंतजार, मिलेंगे ब्याज सहित पेंशन की राशि