Uttar Pradeshक्राइम

UP News: महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर गोली मारकर फरार

UP News: लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म और गोली मार कर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, जब महिला ने विरोध में चीख पुकार की तो उसे गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल देख लखीमपुर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बाद में लखनऊ के अस्पताल में भेज दिया गया।

आरोपी गोली मार कर फरार

पीड़िता लखीमपुर खीरी मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, मगर जब उसने विरोध किया तो युवक उसे गोली मार कर फरार हो गए। यह घटना सोमवार दोपहर की है। महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हातल गंभीर होने के कारण महिला को उपचार के लिए लखनभ के अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपियों की पहचान

बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय महिला अपने गन्ने के खेत की रखवाली कर रही थी। जीस समय उसे साथ यह घटना हुई। महिला को गोली सीने में बाईं ओर लगी, घायस अव्सथा में महिला किसी तरह से गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीड़ों को पूरी बात बताई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। महिला ने आरोपियो की पहचान बताते हुए राजीव यादव, दीपेंद्र और शमशाद नाम बताया है।

यह भी पढ़ें : Kanpur News: 15 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा, चार साइबर ठग गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button