Uncategorized

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प

Ram Mandir Inauguration

देशभर में इस समय राममय(Ram Mandir Inauguration) माहौल दिखाई दे रहा है। इस माहौल के बीच लोगों में भी काफी उतसुकता देखने को मिल रही है। वहीं जगदलपुर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर रीतगांव निवासी नारायण पांडे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मिली जानकारी के अनुसार अपने जीवन के 14 साल नारायण पांडे ने भगवान राम को दे दिए हैं। कैसे? आइए जानते हैं।

14 सालों से लिख रहे भगवान राम का नाम

बीते 14 सालों से नारायाण किताब पर भगवान राम का नाम लिख रहे हैं। हालांकि अब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। अब तक वो 67 लाख से अधिक बार पन्नों पर भगवान राम का नाम लिख चुके हैं। आपको बता दें कि नारायण की लिखावट इतनी सुंदर है कि उनकी लिखावट का कोई भी व्यक्ति कायल हो सकता है। काफी अलग तरीके से किताब पर उन्होनें प्रभु श्री राम का नाम लिखा है।

सुख शांति की हुई प्राप्ती

वहीं नारायण पांडे ने इस लिखावट को लेकर कहा कि घर कि सुख, शांति और समृद्धि के लिए उन्होंने एक करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखकर जाप करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन अब तक उनका यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अब तक 67 लाख 75 हजार बार ही किताब पर प्रभु श्री राम का नाम लिखने में सक्षम हो पाए हैं। आगे भी इस लक्ष्य को पूरा करने वाले हैं।

किसने दी प्रत्साहन

राम नाम को लिखने की प्रोत्साहन नारायण पांडे को उनके दोस्त ने दी है। नारायण ने इस कार्य को 7 जनवरी  2011 सुबह 9.30 बजे से लिखना प्रारंभ किया था। इस संबंध में उन्होनें बताया कि ऐसा करने से उन्हें आंतरिक शांति की प्राप्ती हुई है। उन्होनें कहा कि भगवान का नाम लिखने के बाद से ही उन्हें पुत्र प्राप्ती भी हुई। अपने पुत्र को भगवान द्वारा दिया गया फल मानते हैं।

यह भी पढ़े: PM Launches Stamp: राम मंदिर पर जारी डाक टिकट, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी’ पर भी पोस्टेज स्टैंप

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button