Advertisement

MP Election: सीएम शिवराज का विपक्ष पर निशाना, बोले – ‘दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती’

Share
Advertisement

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपा और कांग्रेस की तकरार पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर सीएम शिवराज ने कहा कि दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ये कैसा गठबंधन है। अखिलेश यादव चिरकुट जैसे शब्द के इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे उनकी मन की स्थिति समझी जा सकती है।

Advertisement

सीएम ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन बना था। हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है। घमंडिया गठबंधन है, इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही टूट रहा है।

कमलनाथ ने करवा दी रैली कैंसिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी। लेकिन कमलनाथ ने इसे रद्द करवा दिया। उन्होंने यहां घुसने से भी मना कर दिया, जिस दिन से यह गठबंधन बना है। यह अजीब गठबंधन है, दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, ऐसा कहीं होता है क्या। सीएम ने कहा कि कांग्रेस आपस में ही धोखा दे रही है, अब मध्यप्रदेश में ही देख लीजिए। कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये काहे का गठबंधन है। आश्चर्य के साथ जनता इस गठबंधन को देख रही है। जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है, आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।

ये भी पढ़ें:MP Election: कांग्रेस की दूसरी सूची का विरोध, दिग्विजय का पुतला फूंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *