Advertisement

MP Election: कांग्रेस की दूसरी सूची का विरोध, दिग्विजय का पुतला फूंका

Share
Advertisement

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची आते है बगावत के सुर तेज हो गए है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का पुतला दहन कर दिया। पवई और सेवढ़ा विधानसभा सीट के सैकड़ों नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

Advertisement

ये सभी पवई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मुकेश नायक और सेवड़ा सीट से घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर पार्टी ने इन सीटों पर प्रत्याशी नहीं बदले तो कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर अपने नेता दामोदर का टिकट कटवाने का आरोप भी लगाया।

जहां टिकट बदले वहां भी विरोध

कांग्रेस की दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम है लेकिन जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं, वहां पर विरोध जताया जा रहा है। पार्टी ने जिन नेताओं का टिकट बदला है, वे अब नाराज हो गए हैं। दतिया से पूर्व प्रत्याशी अवधेश नायक ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि वह अब अपने समर्थकों से रायसुमारी कर रहे हैं उसके बाद बड़ा फैसला लेंगे। वहीं गोटेगांव से शेखर चौधरी का भी नाम काटा गया है। इसके साथ भोपाल की बैरसिया, हुजूर, दक्षिण पश्चिम, नर्मदापुरम की सुहागपुर सीट पर भी दावेदार नाराज हैं।

पहली सूची जारी होने पर भी विरोध

कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन आई थी। लिस्ट में भी जिन प्रत्याशियों के नाम काटे गए। वे भी नाराज है। तभी से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। श्यामला हिल्स स्तिथ कमलनाथ के बंगले पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाड़कर और मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। भोपाल की बैरसिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे राम भाई मेहर के समर्थक बड़ी संख्या में कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे। मेहर को टिकट न दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें:MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, तोमर को तोमर से लड़ाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *