Bihar: समारोह की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- उमेश कुशवाहा

Umesh pay thanks
Umesh pay thanks: बिहार में जेडीयू का जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस समारोह पर अब जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जेडीयू के कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन के लिए आभार जताया है। इसमें उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत की जमकर सराहना की।
प्रदेश की जनता के प्रति भी जताया आभार
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। भीषण ठंड के बावजूद भी प्रदेशभर में इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह था और मौसम की परवाह किए बगैर बिहार के कोने-कोने से लाखों-लाख की संख्या में लोग पटना पहुंचे थे। उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशभर की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
‘ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी पार्टी’
उन्होंने कहा कि वेटनरी कॉलेज, पटना के मैदान में अप्रत्याशित भीड़ देखकर हमारे नेता नीतीश कुमार को बेहद प्रसन्नता हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह सिद्ध कर दिया कि मौसम भी हमारी पार्टी के हौसले को डिगा नहीं सकता है। समारोह की सफलता से कार्यकर्ताओं का उत्साह अब सातवें आसमान पर है। आने वाले चुनावों में पार्टी निश्चित ही ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
प्रशासन ने भी दिया साथ
उन्होंने कहा कि समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने में पटना जिला प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रशासन के सभी साथी और उच्च अधिकारियों का हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: जेडीयू-आरजेडी में सब ठीक?, चर्चा में लालू की बेटी के ट्वीट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।