नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखेगा- उमेश सिंह कुशवाहा

Umesh Kushwaha give best wishes
Umesh Kushwaha give best wishes: पटना में बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की नवगठित मंत्रिमंडल को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति ईमानदारी से कार्य करने वाले समर्पित साथियों को नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल बिहार की 14 करोड़ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओ के अनुरूप काम करेगी एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नई इबारत लिखेगी।
‘प्रतिबद्धता से प्रदेश की सेवा करेगा नया मंत्रिमंडल’
उमेश सिंह कुशवाहा ने विश्वास जताते हुए कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से जनता की सेवा करेगा और प्रदेश के सुशासन को नया आयाम देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। विगत 18 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के चौमुखी विकास का उत्कृष्ट उदारहण पेश किया है। बिहार देशभर में विकास का एक शानदार मॉडल बनकर उभरा है।
‘एनडीए हमारी नेचुरल एलांयस’
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए हमारी नेचुरल एलायंस रही है। बीतें कई वर्षों तक हमनें साथ मिलकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए अनगिनत और ऐतिहासिक काम को अंजाम दिया है। प्रदेश की जनता को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की एनडीए सरकार पर पूरा भरोसा है। अब विकास के इस कारवां को दोगुनी गति से आगे बढ़ाने का समय आ गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अधूरे बचे विकास कार्यों को हम साथ मिलकर पूरा करेंगे और विकसित बिहार के साझा संकल्प को हम सिद्धि तक पहुचाएंगे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: ईडी ने के. कविता को किया गिरफ्तार, लाया जा रहा दिल्ली
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।