Biharराज्य

बिहार राज्यसभा चुनाव में मांझी की दो विधायक तेजस्वी के कमरे में पहुंचीं, क्रॉस वोटिंग की चर्चा

Bihar Politics : राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. इनमें से पांच सीटें बिहार की भी खाली हैं, जिसके लिए बिहार विधानसभा में वोटिंग जारी है. सभी विधायक मतदान के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं.

इस बीच एक चौकाने वाला मामला सामने आया. जीतन राम मांझी की पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, की दो विधायक ज्योति मांझी और दीपा मांझी गलती से राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे में चली गईं. यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई. जैसे ही उन्हें एहसास हुआ, दोनों तुरंत बाहर लौट गईं.

पांच सीटों के लिए मतदान जारी

इस घटना के बाद विधानसभा में चर्चा शुरू हो गई कि शायद ये विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकती हैं, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि दोनों महागठबंधन के अन्य विधायकों के पीछे-पीछे गलती से कमरे में पहुंच गई थीं.

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है. एनडीए के पांच और राजद का एक उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी एनडीए के उम्मीदवारों में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button