
Iran America War : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन युद्ध अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान को कई बार सरेंडर करने को भी कहा लेकिन ईरान ने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया था। इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को खौफनाक धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।
आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा – ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?
ईरान के लोगों पर ईश्वर की कृपा हो – ट्रंप
ट्रंप ने कहा कहा कि, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।
ये भी पढ़ें – कर्नाटक राजमार्गों पर ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बड़ा विस्तार, हर 60-70 किमी. पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









