Tribute : राज्यपाल और सीएम नीतीश ने अरुण जेटली को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tribute to Arun Jaitley
Tribute to Arun Jaitley: पटना में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व अरूण जेटली के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर-ए, पार्क संख्या-31 में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हर वर्ष करते हैं इस तरह की बैठक-नीतीश कुमार
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हमलोग इस तरह की बैठक करते हैं।
उपमुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने भी किया नमन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार कुछ दिनों के मेहमान, तेजस्वी बनेंगे बिहार के सीएम- गिरिराज सिंह
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar