मनोरंजन

गांव की तीन छोटी बच्चियों ने किया अंग्रेजी गाने पर ऐसा डांस, डांस देख बादशाह भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक डांसिंग वीडियो धूम मचा रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की भी नजरें इस वीडियो से हटने का नाम नहीं ले रही हैं। ये वीडियो अन्य किसी देश का नहीं है बल्कि भारत के गांव से है।

इस वीडियो में गांव की तीन लड़कियां बादशाह के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। बच्चों का डांस देखकर खुद बादशाह भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। बादशाह ने खुद बच्चों की जमकर तारीफ की है। हम आपको बता दें कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मजा दिया है और अब तक इस वीडियो को 2.1 मिलियन बार देखा जा चुका है।

दीपक सिंगद के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कियां नजर आ रही हैं। जो बादशाह के गाने के अंग्रेजी तर्ज पर जमकर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि दीपक सिंगद डांस दीवाने में नजर आ चुके हैं।

दीपक की बात करें तो वह दिन में बुग्गियों में पुआल लोड करने का काम करता है। इतना ही नहीं वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं और गांव के बच्चों को डांस भी सिखाते हैं।

Related Articles

Back to top button