रायपुर से दिल्ली के लिए निकले विमान से पक्षी टकराया, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार

Share

छत्तीसगढ़। रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा होते-होते बच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट नम्बर एआइसी 469 ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। उसी समय फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी इसी फ्लाइट में सवार थीं।  यह जानकारी उनके निजी स्टाफ ने दी।

फ्लाइट की हो रही जांच

यह घटना सुबह 10.30 बजे रनवे नंबर 24 पर घटित हुई। पायलट ने अपनी सुझबूझ से फ्लाइट को नीचे उतारा। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंजीनियर इसकी हवाई जहाज की जांच कर रहे हैं, कि फ्लाइट में किसी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी न आई हो।  

पक्षी के शव के टुकड़े फंसे मिले

रायपुर हवाई अड्डे के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि विमान एआईसी 469, 179 यात्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा था, उसी समय सुबह 10.05 बजे वह एक पछी से टकरा गया, घटना के बाद उड़ान रद्द कर दी गई और यात्रियों को उतार दिया गया। हवाई अड्डे के कर्मचारियों को रनवे के निरीक्षण के दौरान एक पक्षी के शव के टुकड़े मिले।

जांच के बाद पता चलेगा कि विमान को हुआ कितना नुकसान

फ्लाइट के अधिकारियों ने बताया कि  कभी-कभी, बर्ड हिट किसी विमान को बड़ा नुकसान पहुंचा देते हैं। और यहाँ एयर इंडिया के विमान को कितना नुकसान हुआ है इसकी सही जानकारी इंजीनियरिंग कर्मचारीयों के पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद ही लग पाएगा।

अन्य खबरें