Other Statesबड़ी ख़बर

तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत का एक हिस्सा गिरने से 6 मजदूर फंसे

Telangana : तेलंगाना के नागरकुरनूल में निर्माणाधीन सुरंग की छत का एक हिस्सा गिरने से छह मजदूर फंसे होने की आशंका है। निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए अंदर गई है और उसने पुष्टि की है कि मजदूर फंसे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम में लगी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छह से आठ मजदूरो के फंसे होने की आशंका है।

तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) की सुरंग की छत का एक हिस्सा ढह गया जिसमें छह से 8 मजदूर फंसे होने की आशंका है।

श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई है और उसने पुष्टि की है कि मजदूर फंसे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि काम में लगी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में संख्या बताए बिना संकेत दिया गया है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। सीएम रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना

सीएम के निर्देशानुसार तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के कारणों की जानकारी ली

इस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटना के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को उपचार मुहैया कराने को भी कहा।

यह भी पढ़ें : तरुनप्रीत सिंह सौंद के आदेशों के बाद 65,607 नए मगनरेगा जॉब कार्ड बने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button