Biharराजनीतिराज्य

तेज प्रताप यादव ने शिव भक्ति वीडियो शेयर कर जताई नई शुरुआत की भावना

Tej Pratap Yadav : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अपनी अलग शैली के लिए काफी मशहूर हैं. छोटे भाई तेजस्वी यादव से बिल्कुल अलग रास्ता अपनाने वाले तेज प्रताप इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं. राजनीति से अलग उनका एक और रूप सामने आया है, जो उनके भक्ति भाव को दर्शाता है. महाशिवरात्रि से पहले तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इसका एक वीडियो साझा किया है.

तेज प्रताप यादव ने बृहस्पतिवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे पीली टी-शर्ट और जींस में भगवान शिव के सामने श्रद्धापूर्वक बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान शिव का भजन बज रहा है, जो माहौल को और भी भक्तिमय बना रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह वाक्य जीवन में नए अध्याय, नई शुरुआत या किसी नए लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है.

यह भक्ति कोई नई बात नहीं

तेज प्रताप यादव का यह भक्ति कोई नई बात नहीं है. वे अक्सर वृंदावन का दौरा करते रहते हैं और भगवान कृष्ण के भक्त माने जाते हैं. उनकी भक्ति इतनी प्रगाढ़ है कि कई बार उन्होंने बताया है कि उन्हें सपनों में भगवान के दर्शन भी हो चुके हैं. शिरडी के साईं बाबा से लेकर अयोध्या के भगवान राम तक की यात्रा कर चुके तेज प्रताप अपने ऐसे अनुभवों और दावों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव को बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले पिता लालू यादव ने आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर परिवार से भी अलग कर दिया था. यह तब हुआ जब उनके साथ अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी. इसके अलावा चर्चा है कि अनुष्का ने जिस बच्ची को जन्म दिया, उसके पिता तेज प्रताप हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया है और कहा कि उनका अनुष्का से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button