Advertisement

शादी करने से पहले जान लें यह तरकीब, क्रिएटिव बनेगा अब आपका शादी का कार्ड, जानें आसान स्टेप्स

Design Wedding Card At Home
Share

Design Wedding Card At Home

Advertisement

इस समय शादियों(Design Wedding Card At Home) का सीजन जारी है। लोगों द्वारा जमकर इंवाइट्स भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके भी घर पर शादी है, तो यह जानकारी आपके काफी काम आने वाली है। आपने देखा होगा कि आजकल शादी के कई इंवाट्स घर बैठे व्हाट्सऐप के जरिए मिल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि आप भी इन कार्ड्स को अपने घर पर बैठ कर ही बना सकते हैं। कैसे? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने आए हैं।

Advertisement

How to Make Wedding Card Online

आप भी अपने किसी करीबी के कार्ड को खुद घर बैठे डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने किसी भी डिवाइस चाहे मोबाइल हो या फिर लैपटॉप पर Canva App को ओपन कर लेना है। ध्यान रहे लैपटॉप पर आप इसका डेस्कटॉप वर्जन को ओपन कर सकते हैं। यह ऐप आपको फ्री में क्रिएटिव कार्ड बनाने में मदद करने वाला है।

ऐप इंस्टॉल के बाद करें यह काम

अपने मोबाइल फोन में इस ऐप को ओपन कर लेने के बाद आपको  Wedding Invitation लिखकर सर्च करना है। इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर काफी सुंदर वेडिंग कार्ड्स दिखाई देना शुरु हो जाएंगे। जिनका चयन कर आप आसानी से उस डिजाइन के साथ अपने कार्ड को तैयार कर सकते हैं।

बता दें कि जो ऑप्शन्स फ्री होंगे आपको उन्ही को सिलेक्ट करना होगा। चाहे तो आप इसकी सब्सक्रिप्शन लेकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यदि बार-बार आवश्यकता नहीं तो ऐसा करना जरुरी नहीं होने वाला है। आप फ्री टेंपलेट्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक बार कोई टेंपलेट आपको पसंद आजाए उसके बाद आपको उस सैंपल पर बस क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको नाम, डेट ऑफ वेडिंग और वेडिंग एड्रैस बदलना है. फ्री सैंपल में ये सभी चीजें आपको एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसको एडिट करने के बाद आप आसानी से इस कार्ड को अपने फोन या फिर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं। सेव करने के बाद अपने करीबियों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/krutrim-ai-launching-soon-by-ola-ai-model-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *