
New Song of Sukhwinder Singh : बॉलीवुड हिट गानों जय हो, चक दे, छैया छैया, हौले हौले से हवा, बंजारा, लाइ वी ना गई, साकी साकी, रमता जोगी आदि को अपनी आवाज देने वाले अनुभवी गायक और संगीतकार सुखविंदर सिंह आज भी अपनी गायकी से लोगों की खूब तारीफें बटोरते हैं। हालांकि, गायक अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, जाने माने गीतकार बाबू सिंह मान के बोलों को अपनी दमदार आवाज से पेश किया है। सुखविंदर सिंह ने गीत “नागिनी” को अपनी आवाज दी है। तकरीबन तीन दशक संगीत को दे चुके जाने-माने गायक सुखविंदर सिंह ने ‘जय हो’ जैसे ऑस्कर विनिंग गाने को गाकर देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। बता दें कि गीत के बोल हैं- 15 वर्ष तेरी अललड़ उमरिया ….. कुड़ी बनके नागिनी लड़ गयी हो ……युवाओं को थिरकने पर मजबुर कर देंगे।
गीत डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा
प्रेस क्लब में संगीतकार ने अपने नए गीत ‘नागिनी’ के बारे मे बताया कि इस बार सुखविंदर सिंह ओरिजिनल सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। बाबू सिंह मान द्वारा रचित यह गीत विशेषतः युवाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी व क्लब कल्चर को दर्शाता है। इस गीत के बोल बाबू सिंह मान ने लिखे हैं, जिनके गीतों को मोहम्मद रफी, आशा भोंसले, शमशाद बेगम आदि गायकों ने अपनी आवाज दी है।
वहीं गीत के वीडियो में जाने माने कलाकार मुकेश ऋषि नजर आएंगे। बदलाव व नयापन ही आज के युवाओं की चाहत है, ऐसा ही प्रयास इस गीत में किया गया है, यह कहना है सुखविंदर का। इस मौके पर हरप्रीत सिंह सेखों, बाबी बाजवा, निप्पी धनोआ, विजय बराड़ सहित इंडस्ट्री की शख्सियतें मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नगर निगम के एक्सियन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में मामला दर्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप