Advertisement

Bihar: नदी के पास मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका

Woman’s Body Found near the River

Woman’s Body Found near the River

Share
Advertisement

Woman’s Body Found near the River: बिहार के नवादा में नदी के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। प्रथम दृष्टया रेप और हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। महिला अकबरपुर थाना के पचगामा जा रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग सका है।

Advertisement

Woman’s Body Found near the River: घटनास्थल पर जुटी भीड़

नवादा नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव के समीप सोभिया नदी के समीप महिला का शव मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतका के परिजन ने बताया कि महिला गया जिला के मानपुर के पास ओलीपुर की रहने वाली है। वो अपने घर से नवादा जिला के अकबरपुर थाना के पचगामा जा रही थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

महिला इधर कैसे पहुंच गई, कुछ पता नहीं चल रहा है। मृतका की बॉडी के पास से दो पेंट-शर्ट एक लूंगी एक बैग बरामद किया गया है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला का रेप करके मर्डर कर दिया गया है। महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टः अनिल शर्मा, संवाददाता, नवादा, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, पकड़े जाने पर दोनों ने कर ली शादी…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *