Advertisement

महापुरुषों के योगदान और बलिदान को भुला रही भाजपा- उमेश सिंह

Umesh in Karpoori Charcha

Umesh in Karpoori Charcha

Share
Advertisement

Umesh in Karpoori Charcha: शुक्रवार को सिवान जिला के महाराजगंज विधानसभा में जेडीयू द्वारा एक-दिवसीय जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों की योगदान और बलिदान को भुलाने की कोशिश कर रही है। वही जेडीयू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को प्रतीक मानकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में जुटी है।

Advertisement

Umesh in Karpoori Charcha: नीतीश ने सामाजिक न्याय की नींव मजबूत की

उन्होंने कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत करने का काम किया है।

Umesh in Karpoori Charcha: ‘हर मोर्चे पर किया ऐतिहासिक कार्य’

उन्होंने कहा, आज हमारा बिहार बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। बीते 18 वर्षों के कार्यकाल पर अगर हम गौर करें तो पता चलेगा की नीतीश कुमार ने हर मोर्चे पर ऐतिहासिक और अविश्वसनीय कार्य किया है। बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की दिशा में बिहार ने नजीर पेश की है।

Umesh in Karpoori Charcha: ‘विकास का सबसे अच्छा उदाहरण बना बिहार’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का शोषित और वंचित समाज विकास की मुख्यधारा में शामिल हुआ है। दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज सशक्त बनाने के लिए नीतीश कुमार की पहल आज रंग ला रही है। सच्चे मायनों में आज बिहार सामाजिक न्याय के साथ विकास का सबसे उत्तम उदारहण बना है।

Umesh in Karpoori Charcha: ‘बीजेपी करेगी गुमराह करने की कोशिश’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता आपको गुमराह करने की भरपूर कोशिश करेगी। हमें इनसे सचेत रहना है और सामाजिक सौहार्द कायम रखना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जनता की बुनियादी समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

Umesh in Karpoori Charcha: ‘भाजपा की संविधान को कुचलने की कोशिश’

उमेश सिंह बोले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वोट लिया था लेकिन 10 वर्षों के बाद भी महंगाई और बेरोजगारी से जनता को निजात नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की कोशिश हो रही है। सत्ता में बैठे लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा मुक्त भारत बनाने की मुहिम् में आम जनता को शामिल होना होगा।

नीतीश के प्रयास से इंडी गठबंधन ने लिया आकार-उमेश

उन्होंने कहा, हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर के तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया है एवं उनके प्रयास से ही आज इंडी गठबंधन आकार ले चुका है। 2024 में देश की जनता इंडी गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को खदेड़ने का काम करेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह एवं संचालन उमेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवान की माननीय सांसद कविता सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, पूर्व विधान परिषद सह प्रमंडल प्रभारी सतीश प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, धनजी प्रसाद, अजय कुमार सिंह, अरुण वर्मा, इंद्रदेव सिंह पटेल, जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता यादव, निकेश चंद्र तिवारी, राधिका देवी, सुनील कुमार, रंजीत कुमार यादव, आशुतोष कुमार सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, मोहन राजभर, संदेश महतो, संतोष बासफोर, डाॅ कन्हैया कुमार, आमोद प्रियदर्शी, बैजनाथ महतो, प्रभुनाथ महतो, सुरेंद्र पटेल, राजीव रंजन पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: अवैध परिचालन पर जब्त होगा वाहन, रद्द होगा परमिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *