
Train Stoppage in Rafiganj: औरंगाबाद के रफीगंज में एकात्मता एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। इस ठहराव से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के गार्ड एवं ड्राइवर को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। मिठाइयां बांटी।
Train Stoppage in Rafiganj: अप और डाउन दोनों ट्रेन रुकेंगी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार से 14259 अप एवं 14260 डाउन एकात्मता एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष विनय सिंह, भाजयुमो जिला उपा अध्यक्ष शुभेंदु शेखर उर्फ शुभम सिंह, जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं इस पर खुशी जाताई।
‘सांसद सुशील कुमार ने किए प्रयास’
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि एकात्मता एक्सप्रेस का ठहराव रविवार से सांसद सुशील कुमार सिंह की अनुशंसा पर हुआ है। इससे लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गया जाने आने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी.
‘अन्य ट्रेनों का भी ठहराव जरूरी’
समाजसेवी लड्डू खान ने रफीगंज की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। मुंबई मेल, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी रफीगंज में होना जरुरी है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं भाजपा नेता सह जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि यह कार्य आसान नहीं था। आने वाले दिन में अन्य ट्रेनों का भी ठहराव जल्द शुरू होगा। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभेंदु शेखर उर्फ शुभम सिंह ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं सांसद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टः दिनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: जो अक्सर जारी करते फरमान, उनका इस विद्यालय पर नहीं है ध्यान!
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar