Advertisement

मन की बात नहीं सिर्फ काम की बात करते नीतीश कुमार- शीला मंडल

Sheela Mandal

Sheela Mandal

Share
Advertisement

Sheela Mandal: बृहस्पतिवार को जेडीयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत आज पूरे देश में जातीय गणना की चर्चा हो रही है।

Advertisement

Sheela Mandal:  ‘देश भर में बढ़ी नीतीश की लोकप्रियता’

शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करते हैं और यही कारण है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने जातीय गणना के कार्य को पूरा करवाने के साथ-साथ आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का भी ऐतिहासिक काम किया है।

Sheela Mandal:  ‘कुछ लोगों को नजर नहीं आतीं अच्छी चीजें’

उन्होंने कहा, कुछ लोगों की मानसिकता केवल कमियां निकालने की होती है। उन्हें अच्छी चीजें नजर नहीं आतीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से विपक्षी लोग घबराए हुए हैं इसलिए आए दिन अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: दरभंगाः जेडीयू जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी में ही विरोध के स्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *