Advertisement

बैंककर्मी के घर में घुसकर लाखों की डकैती

Robbery in Nalanda

Robbery in Nalanda

Share
Advertisement

Robbery in Nalanda: बिहार के नालंदा में बदमाशों ने रात लगभग एक बजे एक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक बैंक कर्मी के घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने 8 से दस लाख रुपये की डकैती को अजांम दिया। आरोपियों की संख्या दस बताई जा रही है।

Advertisement

Robbery in Nalanda: मुरौरा गांव की घटना, हथियार से लैस थे आरोपी

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा गांव में 10 की संख्या में बदमाशों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक के घर में घुसकर लाखों की संपत्ति लूट ली। पीड़ित बैंककर्मी ने बताया कि देर रात 10 की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैस होकर डकैत घर के अंदर घुसे। इन लोगों ने सभी घरवालों को एक कमरे में बंद कर दिया और घर में करीब ढाई घंटे तक जमकर लूट की। इस दौरान डकैतों ने घर के अंदर रख सारा सामान जमीन पर बिखेर दिया। महंगे आभूषण, नकदी समेत  लाखों का सामान को लूट लिया।

Robbery in Nalanda: विरोध करने पर घरवालों के साथ की मारपीट

आऱोप है कि विरोध करने पर डकैतों ने घर वालों के साथ मारपीट भी की। डकैती की घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। डकैतों ने घरवालो को यह भी धमकी दी कि अगर उनके द्वारा थाना में एफआईआर की गई तो उनके परिवार को गोली मार दी जाएगी। इस डकैती की घटना के बाद पूरा परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीण पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Robbery in Nalanda: जाते वक्त पोती को मारने की दे गए धमकी

पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि बदमाश जाते जाते यह धमकी दे गए कि अगर पुलिस को बताया तो… हम जानते हैं कि तुम्हारी पोती कहां पढ़ती है। हम वहां से उसको उठा लेंगे और गोली मार देंगे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: पुलिस पदाधिकारी पर छिड़का पेट्रोल, जलाने का प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें