Biharराजनीतिराज्य

रालोजद ने मनाई बिरसामुंडा की जयंती, बताया महामानव

RLJD Celebrate Birsamunda’s Jayanti: रालोजद कार्यालय में बिरसामुंडा की जयंती मनाई गई। इस दौरान कहा गया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए महामानव बिरसामुंडा महान जननायक थे।

RLJD Celebrate Birsamunda’s Jayanti: आदिवासी संस्कृति की रक्षा को दी शहादतः शंभू नाथ

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद बिरसामुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने बिरसामुण्डा को महामानव बताते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति जो भारत की मूल संस्कृति रही है। बिरसामुंडा ने उसकी रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी है। यही कारण है कि आज के दिन को “जन जातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार ने किया है।

RLJD Celebrate Birsamunda’s Jayanti: प्रेरणा देगी गौरव गाथा- फज़ल इमाम

पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। समारोह में पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्त ई हेमन्त कुमार, महासचिव मोहन यादव, डॉ. बीरेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राम, राज किशोर सिंह, सौरव सागर, मंजेश शर्मा, अशोक कुशवाहा, बिनोद कुमार पप्पू, आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Buxer DTO: दो घंटे में जुर्माने के तौर पर वसूले 94000 रुपये

Related Articles

Back to top button