Advertisement

Rajasthan New CM भजन लाल शर्मा के पिता की तबियत हुई खराब, जयपुर के SMS अस्पताल में कराया गया भर्ती

bhajan lal sharma father admited in jaipur sms hostpital
Share

Rajasthan New CM

Advertisement

बीते दिन शुक्रवार को राजस्थान(Rajasthan New CM) के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिता की तबियत खराब होने की जानकारी सामने आई है। उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टर की देख-रेख में उपचार करवाया जा रहा है।

Advertisement

रात में बिगड़ी अचानक तबियत

बताया जा रहा है कि रात 10 बजे ही वे हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में एडमिट हैं और डॉक्टर्स की एक टीम उनका ट्रिटमेंट कर रही है। इस संबंध में डॉक्टर की ओर से जानकारी सामने आई है कि CM भजन लाल शर्मा के पिता जी को यूरिन की समस्या थी। अस्पताल में उनके कुछ टेस्ट करवाने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इन्हीं टेस्ट के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि आखिर उन्हें हुआ क्या था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है।

आज किया जा सकता है डिस्चार्ज

बताया जा रहा है कि पहले से उनकी स्तिथी में काफी सुधार है। जिसे देखते हुए आज ही उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी सामने आई है।आपको बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का पूरा परिवार भरतपुर से जयपुर आया था। वहीं इस शपथ समारोह के बाद सीएम ने अपने माता-पिता के साथ मुलाकात करते हुए उनका आशिर्वाद लिया था। इसी के साथ उन्होनें अपने माता पिता के पैर भी धोए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/madhya-pradesh-mayawati-tweeted-on-this-ban-over-sale-of-meat-and-fish-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *