Advertisement

Bihar: नवादा और मधुबनी पुलिस ने हत्या और डकैती के आरोपी किए गिरफ्तार

Police Caught the accused

Police Caught the accused

Share
Advertisement

Police Caught the accused:  नवादा पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इस अपराध के एक आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिफ्तार किया गया है। वहीं मधुबनी में भी पुलिस ने डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Police Caught the accused: सूखे नाले में मिला था शव

दरअसल नवादा में अंबेडकर छात्रावास के पीछे खरीदी बीघा नाम के सूखे नाले में एक महिला(55) का शव बरामद हुआ था। शव का प्राइवेट पार्ट काटा जा चुका था। आशंका जताई गई थी कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

चाकू से गला रेतकर की गई थी हत्या

इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति(60) ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को महिला के मायके आते वक्त कुछ लोग महिला को बहला फुसला कर ले गए थे। शव के निरीक्षण से यह पता चला कि महिला की हत्या चाकू से गला रेत की गई थी। हत्या के उपरांत उनके प्राइवेट अंगों को चाकू से काटकर अलग कर दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज बनी थी अहम सुराग

छानबीन के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी सुनील यादव(30) निवासी गोंदापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया फिर चाकू से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना में पकड़े जाने के डर से इन लोगों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर फेंक दिया।

सभी ने कबूला जुर्म

सुनील यादव ने स्वीकार किया है कि पहले चार-बार पहले जेल जा चुका है। इस घटना में नवादा पुलिस के द्वारा तुरंत छापेमारी कर सुनील यादव के चार साथियों विपिन कुमार(25), पिंटू कुमार(25), निरंजन यादव को गिरफ्तार किया। सभी ने जुर्म कबूल किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है।

डकैती का आरोपी गिरफ्तार

वहीं मधुबनी जिले में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव निवासी इंदल पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर खोपा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दी।

अन्य इलाकों में भी डकैती की घटनाओं को दे चुका है अंजाम

उन्होंने बताया कि बीती 28 अक्टूबर रात्रि में लौकही थाना अंतर्गत अशोक अग्रवाल के घर में 25 से 30 किलोग्राम चांदी व 50 हजार रूपये की डकैती की गई थी। घटना की जांच के क्रम में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लूटे गए माल को भी बरामद किया था। शुक्रवार की देर रात सूचना के आधार पर कुख्यात इंदल पासवान को फुलपरास थाना अंतर्गत खोपा चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मधुबनी, सुपौल, दरभंगा जिलों में डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्टः अनिल शर्मा, संवाददाता, नवादा, बिहार

रिपोर्टः पांडव कुमार यादव, संवाददाता, मधुबनी, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar Police action: छापेमारी में आठ साइबर अपराध के आरोपी गिरफ्तार

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें