Advertisement

PATNA NAGAR NIGAM: 8000 कर्मी हड़ताल पर

हड़ताल।

हड़ताल।

Share
Advertisement

एक ओर जहां बिहार में डेंगू और मलेरिया फैल रहा है वहीं पटना में नगर निगम कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। बारिश के बीच कर्मियों की हड़ताल से इन बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इनकी मांग है कि उनका वेतन 18-21 हजार रुपये तक किया जाए। दैनिक सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए। वहीं नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि सुपर वाइजर डूर टू डूर कचरे के लिए गाड़ियां लेकर जाएंगे। लोग परेशान न हों।

Advertisement

ये हैं प्रमुख मांगें

35 सूत्रीय मांगों में निगम कर्मियों की प्रमुख मांगें हैं कि कार्यरत दैनिक कर्मियों को स्थायी करें। न्यूनतम वेतन 18-21 हजार किया हो। चतुर्थ वर्ग के पद को बहाल करें। आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर आउटसोर्स में कार्यरत कर्मियों को नगर निगम कर्मी के रूप में समायोजित करें।

‘कर्मियों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई’

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि असामाजिक तत्व काम करने वाले कर्मियों को परेशान कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौर्या लोक परिसर में धारा 144 लागू है।

ये भी पढ़ें:लैंड फॉर जॉब मामलाः तेजस्वी पर सुनवाई कल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *