Biharटेकमौसमराज्यराष्ट्रीय

PATNA AIRPORT: मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

PATNA AIRPORT AUTHORITY OF INDIA  ने एक नया एयर ट्रैफिक सर्विसेज और कंट्रोल टॉवर बिल्डिंग बनाया है। यह टॉवर अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। यहां का वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी एडवांस होगा। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा फायदा पायलट को होगा। उन्हें मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। वहीं पायलट से संपर्क स्थापित करने की सुविधा भी बेहतर होगी।

लैंडिंग और टेकऑफ में मिलेगी मदद

दरअसल मौसम की सही जानकारी न मिलने से सबसे ज्यादा दिक्कत प्लेन के लैंडिंग और टेक ऑफ में होती है। इस नई प्रणाली के स्थापित होने से यह परेशानी खत्म होगी। मौसम की सटीक जानकारी पायलट के लिए काफी मददगार साबित होंगी।

ये भी पढ़ें:ईंट से ईंट बजाकर ले लेंगे अधिकारः तेजस्वी यादव

Related Articles

Back to top button