Biharराजनीतिराज्य

पूर्व सांसद को नीतीश ने दी पुष्पांजलि, जीतनराम मांझी भी रहे उपस्थित

Nitish Kumar in Biharsharif: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारशरीफ पहुंचे। इस दौरान वह वे पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सोहसराय स्थित पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

Nitish Kumar in Biharsharif: अन्य नेता और विधायक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जदयू के कई विधायक और नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बताते चलें की विजय कुमार यादव सीपीआई के कद्दावर नेता थे। वह नालंदा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। काफी दिनों से वे अस्वस्थ थे और 23 सितंबर को अपने पैतृक आवास में आखिरी सांस ली थी।

कम्युनिस्ट के योद्धा थे विजय कुमार- सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे कम्युनिस्ट के योद्धा थे। साथ-साथ गांव और गरीबों के संघर्ष के प्रतीक थे। सामाजिक समीकरणों को उन्होंने कई दशकों तक पिरोने का काम किया। उनका व्यक्तित्व कृतित्व समाज के लिए एक मिसाल है।

रिपोर्ट: आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें: कैमूर में बाढ़ का कहरः पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button