Advertisement

कैमूर में बाढ़ का कहरः पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

Flood Havoc in Kaimur

Flood Havoc in Kaimur

Share
Advertisement

Flood Havoc in Kaimur: कैमूर में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है। हालात ये कि बाढ़ के पानी से दो लोगों की मौत हो गई। जिले की सभी नदियां उफान पर हैं। कर्मनाशा नदी, दुर्गावती नदी और सुआरा नदी में जलस्तर विकराल रूप लिए हुए है। नदियों के पास वाले इलाके में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Flood Havoc in Kaimur: मृतकों के घरों में मातम, अन्य लोग भी सहमे

बाढ़ के पानी में डूबने से पहली मौत पंकज कुमार (10) की हो हुई। वह भभुआ के नखतौल का रहने वाला था। बाढ़ की वजह से दूसरी मौत रामकेर राम(80) की हो गई। वे शौच के लिए गए थे, जहाँ बाढ़ के पानी में डूब गए। वे चैनपुर थाना के रूपापटी गाँव के रहने वाले थे। इन लोगों की मौत से इनके घरों और आसपास मातम है तो वहीं अन्य नदी किनारे बसे गांव के लोग सहमे हुए हैं।

Flood Havoc in Kaimur: बेटा बोला, खोजबीन में नदी के पास पानी में मिला शव

मृतक के बेटे राम भल राम ने बताया कि पिताजी सुबह नदी के पास शौच करने गए थे। काफी देर बाद जब घर नहीं आए तो खोजबीन की गई। नदी के पास पानी में उनका शव मिला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भभुआ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Flood Havoc in Kaimur: ‘सभी अंचलाधिकारियों को मॉनीटरिंग का आदेश’

वही भभुआ एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि लगातार भारी बारिश होने से नदियों में पानी बढ़ गया है। इसको देखते हुए सभी अंचलाधिकारी को मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया है।

बारिश कम होने से नदियों का जलस्तर घटने का अनुमान

उन्होंने बताया भभुआ से सटी नदी सुआरा में पानी उफान पर है। आज बारिश कम हुई है, अनुमान है कि शाम तक पानी कम हो जाएगा। सभी पदाधिकारी इस आपदा से निपटने में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट: प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार

ये भी पढ़ें: सौतेले पिता पर बेटी को बदनाम करने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *