Biharराजनीतिराज्य

बिहारः बताया जाए कि नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या- चिराग पासवान

Nitish Health: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पूछा कि आखिर बताया जाए कि नीतीश कुमार को क्या हुआ है। चिराग ने कहा भले ही मैं उनकी नीतियों का विरोधी हूं लेकिन वह उम्र और अनुभव में मुझसे बड़े हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका शुभचिंतक हूं।

Nitish Health: उम्मीद करता हूं कि नीतीश स्वस्थ हों

उन्होंने मांग की बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाए। वह बोले में यह उम्मीद करता हूं कि वह स्वस्थ्य हों. प्रदेश की जनता को उनके बारे में जानने का अधिकार है। इसलिए उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही हैं। जनता को सच बताना चाहिए। जनता को इसका अधिकार है।

गिरिराज ने की थी हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग

सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था कि जीतनराम मांझी की चिंता जायज है। नीतीश कुमार केवल गठबंधन नहीं अपितु पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं. उनके स्वास्थ्य के बारे में हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाना चाहिए।

Nitish Health: जीतनराम मांझी ने किया था ट्वीट

दरअसल जीतनराम मांझी ने एक ट्वीट किया था. उसमें लिखा था कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?

ये भी पढ़ें: बिहारः सात दिसंबर को भाजपा आयोजित करेगी अंबेडकर समागम

Related Articles

Back to top button