Advertisement

UP के महराजगंज में मां-बेटे की जलने से मौत, मच्छर भगाने के लिए सुलगाया था धुआं

Share
Advertisement

UP News: महराजगंज में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मां बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा भैसी गांव का है। यहां एक झोपड़ी अचानक आग लग गई। उसमें बंधे मवेशी जलने लगे। मां और बेटा बचाने गए तो आग ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक झोपड़ी मे मच्छर से बचाव के लिए आग जलाया गया था। जिसके कारण झोपड़ी मे आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। झोपड़ी मे आग लगने के बाद मवेशी को बचाने गये मां बेटे के ऊपर छप्पर गिर गया। उसके नीचे दबने से दोनों जलने लगे। मृतक महिला कौशिल्या (55) व युवक राम आशीष (34) की मौत हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें: UP News: बेटी से मिलने जा रहे पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें