Advertisement

Rajasthan: ‘मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी’

Meeting in BJP state office

Meeting in BJP state office

Share
Advertisement

Meeting in BJP state office: जयपुर में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर  भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश भर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान  पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सभी लोकसभा संयोजक और कलस्टर प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है।  प्रदेश की टीम बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। इस टीम की अथक मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी।

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा आज संगठनात्मक रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है, और किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान भाव से देखा जाना साबित करता है कि उस पार्टी में लोकतंत्र की कितनी अहमियत है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Jaipur: टीवी डिबेट के दौरान तथ्यपरक बातों के साथ करें संवाद- विनय सहस्त्रबुद्धे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *