Advertisement

भाजपा का बढ़ता कुनबा बना चिंता का विषय, सीएम धामी ने दिए सुझाव, बिना मानक के बंद हो एंट्री

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी में अभी तक करीब 15000 लोग भाजपा का दामन थाम चुके हैं जो अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है।

Advertisement

सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष को दिए सुझाव

भारतीय जनता पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब भाजपा में लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और अब ज्यादा लोग हो गए हैं। उन्होंने कहा की भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। जिसको देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगो की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

पार्टी से प्रभावित होकर लोग ले रहें सदस्यता

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो काम किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा की जो लोग देश के हित में सोचते हैं उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं और स्क्रीनिंग कमिटी भी बनाई गई है, जिससे पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने मानक तय करने का जो सुझाव दिया है उसके चलते अब पार्टी और ध्यान रखते हुए उनके आदेशों का पालन करेगी।

कांग्रेस ने ली चुटकी

वहीं मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर अब कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है की भाजपा का अपने कार्यकर्ताओं ने विश्वास नहीं रहा , न उनके कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जिसकी वजह से पार्टी घबराहट में है और दूसरी पार्टी के लोग अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध भी हो रहा है और अब जब पार्टी में असंतोष दिख रहा है तो मुख्यमंत्री ने मानक तय करने की बात कही है।

भाजपा के लगातार बढ़ रहे कुनबे से एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है तो वहीं कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते नजर आ रही है। अब देखना होगा की मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद बढ़ते लोगो की चुनौती से पार्टी बाहर आ पति है या असमंजस की स्तिथि में फस जाति है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा छोड़ कांग्रेस के हुए रेवती रमण के बेटे उज्जवल रमण, प्रयागराज की संसदीय सीट से ठोका दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें